फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's purse snatched from train-Mobile absconding

चलती ट्रेन से महिला का पर्स-मोबाइल छीनकर फरार

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse snatched from train-Mobile absconding
ट्रेन - फोटो : File Photo

रेलवे स्टेशन दादरी के नजदीक चलती ट्रेन से एक महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर बदमाश प्लेटफार्म पर कूदकर फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन


रविवार सुबह एक महिला रेलवे स्टेशन दादरी से दिल्ली की ओर ईएमयू ट्रेन से जा रही थी। बोडाकी स्टेशन के बाद ट्रेन दादरी स्टेशन पर रुकी। यहां से जैसे ही ट्रेन चली, वैसे ही एक बदमाश चलती ट्रेन से महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर प्लेटफार्म पर कूद गया।
विज्ञापन


जब तक महिला कुछ समझ पाती, ट्रेन की गति तेज हो चुकी थी। महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने तत्काल घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed