{"_id":"57c308d84f1c1b0d72d4f392","slug":"woman-s-purse-snatched-from-train-mobile-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से महिला का पर्स-मोबाइल छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से महिला का पर्स-मोबाइल छीनकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
रेलवे स्टेशन दादरी के नजदीक चलती ट्रेन से एक महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर बदमाश प्लेटफार्म पर कूदकर फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह एक महिला रेलवे स्टेशन दादरी से दिल्ली की ओर ईएमयू ट्रेन से जा रही थी। बोडाकी स्टेशन के बाद ट्रेन दादरी स्टेशन पर रुकी। यहां से जैसे ही ट्रेन चली, वैसे ही एक बदमाश चलती ट्रेन से महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर प्लेटफार्म पर कूद गया।
विज्ञापन
जब तक महिला कुछ समझ पाती, ट्रेन की गति तेज हो चुकी थी। महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने तत्काल घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।