फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three more arrested in the case of burning DU student, woman in critical condition

डीयू की छात्रा को जलाने का मामले में तीन और गिरफ्तार, युवती की हालत नाजुक

Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested in the case of burning DU student, woman in critical condition
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

भलस्वा डेयरी इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर डीयू की छात्रा पर केरोसिन डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इनकी पहचान मुख्य आरोपी अभिषेक के पिता कन्हैया व उसके दोस्त राहुल व बिट्टू उर्फ टेढ़ी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों अभिषेक, करण व विजय को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान भी दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपने बयान में छात्रा ने आठ-दस लोगों द्वारा उसे जलाने का आरोप लगाया है। 

तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Three more arrested in the case of burning DU student, woman in critical condition

पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक आते-जाते समय उसे परेशान करता था। यह बात उसने अपने भाई को बताई थी तो भाई ने आरोपी को ऐसा न करने के लिए कहा था। 
इसी बात पर शनिवार को आरोपी पीड़िता के भाई को ढूंढता हुआ उसके घर पहुंचा था। वारदात के समय अभिषेक का पिता कन्हैया, चाचा विजय व उसके दोस्त भी मौजूद थे। 

परिजनों की पिटाई लगाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर जला दिया। हादसे में पीड़िता करीब 70 फीसदी झुलस गई है। वारदात के बाद पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को दबोचा था। 

इसके बाद सोमवार को बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed