फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The prize crooks nabbed absconding from custody, was arrested after encounter

हिरासत से फरार हुआ इनामी बदमाश दबोचा, मुठभेड़ के बाद हुआ था गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The prize crooks nabbed absconding from custody, was arrested after encounter
दीपक डबास, गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली के कंझावला थाना पुलिस ने बवाना इलाके से पुलिस हिरासत से फरार हुए इनामी बदमाश दीपक डबास को बुधवार को संतनगर से गिरफ्तार कर लिया है। दीपक पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत 20 जून को बाइक सवार चार बदमाशों ने विजय विहार इलाके में मंजीत नाम के केबल ऑपरेटर पर गोली चलाई थी। 
विज्ञापन


गोलीबारी में मंजीत बच गया लेकिन एक किशोर समेत दो लोग जख्मी हो गए। जांच में पता चला कि गोलीबारी करने वाला बदमाश माजरा डबास गांव निवासी दीपक डबास है, जिसे पुलिस ने मंजीत के बहनोई केबल ऑपरेटर देवेंद्र राठी की हत्या के आरोप में 29 फरवरी को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसका तीन सहयोगी आशीष, प्रदीप और सुनील भी पकड़ा गया था। 11 अप्रैल को पुलिस दीपक को एक मामले में सोनीपत के खरखौदा की अदालत में पेश करने जा रहे थे। 

फरार होने के बाद दिया वारदात को अंजाम 

The prize crooks nabbed absconding from custody, was arrested after encounter
दीपक डबास, गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बवाना इलाके में वह पुलिस को चकमा देकर पुलिस की टाटा 407 से छलांग लगाकर फरार हो गया था। एक सूचना के आधर पर कंझावला थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को संतनगर में छापा मारकर दीपक को दबोच लिया। 

पूछताछ में दीपक ने बताया कि मंजीत के जीजा देवेंद्र से उसका केबल कारोबार को लेकर विवाद था। इस पर 29 जनवरी को देवेंद्र की हत्या कर दी।  पुलिस की हिरासत से भागने के बाद दीपक डबास ने 29 अप्रैल को खरखौदा सोनीपत में तहसीलदार रणवीर सिंह की हत्या का प्रयास किया।

उसके बादवह 9 मई को द्वारका नॉर्थ इलाके में ककड़ौला गांव निवासी अमित को गोली मार दी। a20 जून को उसने विजय विहार इलाके में मंजीत पर कातिलाना हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान उसने बेगमपुर में नितिन अग्रवाल से कार लूट ली। पुलिस ने बताया कि दीपक पर हत्या, हत्या का प्रयास और लूटपाट के 22 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed