फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The attack on the student out side of school

स्कूल के बाहर रॉड से छात्र पर जानलेवा हमला

Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
सार

जीटीबी एंक्लेव स्थित सर्वोदय विद्यालय की घटना
तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
The attack on the student out side of school
हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीटीबी एंक्लेव इलाके में सरकारी स्कूल के बाहर तीन लड़कों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी तरह पीड़ित ने कॉल कर अपने परिवार को सूचना दी।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित आकाश (18) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश की वजह से हमला किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ गली नंबर-19, हर्ष विहार में रहता है। इसके परिवार में पिता गुड्डू सिंह, मां व अन्य सदस्य हैं। आकाश जीटीबी एंक्लेव जनता फ्लैट स्थित सर्वोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को स्कूल गया था। स्कूल के गेट पर पहुंचते ही तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रॉड से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इस बीच आकाश ने अपने घर फोन कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़ित के जानकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed