{"_id":"58bbf91d4f1c1b5801e7e696","slug":"student-s-neck-and-face-from-broken-glass-bottle-that-was-so-wise","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की गर्दन और चेहरे पर टूटी कांच की बोतल से किए इतने वार कि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की गर्दन और चेहरे पर टूटी कांच की बोतल से किए इतने वार कि...
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार इलाके में गुब्बारा मारने का विरोध करना 10वीं के छात्र को भारी पड़ गया। गुब्बारा लेकर खड़े दूसरे लड़के ने छात्र की गर्दन और चेहरे पर टूटी बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में छात्र को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फर्श बाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी लड़का नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संजय (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ बिहारी कॉलोनी में रहता है। वह सेंट एंड्रयूज स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे संजय अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर गली नंबर-13 में किसी काम से जा रहा था। इस बीच वह गली नंबर-11 के पास कुछ लड़के रंग भरे गुब्बारे लेकर खड़े थे।
विज्ञापन
एक लड़का गुब्बारा मारने ही वाला था कि संजय ने इसका विरोध करते हुए उसे ऐसा न करने के लिए कहा। लेकिन लड़का गुब्बारा मारने पर अड़ गया। इसी बात पर संजय की उससे तू-तू-मैं-मैं हो गई।
संजय के दोस्त ने बात खत्म कर चलने के लिए कहा। संजय स्कूटी के पीछे बैठकर चलने लगा। इसी बीच आरोपी लड़का वहां पहुंचा और टूटी हुई बोतल से उसने संजय की गर्दन, चेहरे पर कई वार कर दिए।
बाद में वह फरार हो गया। संजय खून से लथपथ होकर इधर-उधर भागने लगा। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।