{"_id":"598c27dd4f1c1b2f318b4a98","slug":"son-killed-his-father-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो! मैने अपने पिता की हत्या दी है और मैं घर पर ही मौजूद हूं...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैलो! मैने अपने पिता की हत्या दी है और मैं घर पर ही मौजूद हूं...
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:01 PM IST
सार
मां को पिटता देख बेटे ने की पिता की हत्या
वारदात के बाद पुलिस को खुद दी सूचना
आरोपी ने अपने घर का पता भी बताया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैलो! मैने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या दी है और मैं घर पर ही मौजूद हूं...। मंगलवार रात 19 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां को पिटता देखकर पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी राहुल घर से भागा नहीं, बल्कि उसने खुद ही कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन
बाकायदा आरोपी ने अपने घर का पता भी बताया। पुलिस घर पहुंची, तो 45 वर्षीय पिता दिनेश का शव और आरोपी राहुल चाकू समेत मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने खुलासा किया है कि शराब के नशे में धुत होकर पिता उसकी मां को पीटता था। कई बार उसने पिता से मां को मारने से मना किया था। पुलिस के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता था।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। दिनेश दिहाड़ी मजदूर था। अक्सर शराब पीकर पत्नी को पीटता था। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे वह शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
घर में मौजूद छोटे बेटे राहुल ने इसका विरोध किया, तो पिता ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। गुस्से में बेटे राहुल ने किचन से चाकू लाकर पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।