{"_id":"3f21aeece67869eaac1f5a607f7584fc","slug":"slip-of-the-passenger-train-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन के चक्कर में यात्री ने गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईयरफोन के चक्कर में यात्री ने गंवाई जान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
ईयर फोन लगाकर गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहा एक व्यक्ति की नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने उसके टूटे मोबाइल से सिम निकालकर परिजनों का फोन नंबर तलाश किया।
विज्ञापन
उनकी शिनाख्त झांसी निवासी रामदुलारे दीक्षित के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक वह मेरठ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।
हादसा दोपहर 2:35 बजे हुआ। रामदुलारे प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच में ट्रैक के साथ-साथ कोटगांव फाटक की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामदुलारे ने कान में ईयरफोन लगाया हुआ था।
विज्ञापन
जैसे ही वह रनथ्रू लाइन पर आए पीछे से कानपुर की ओर जा रही नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आ गए। इस हादसे में सिर का ऊपरी हिस्सा खत्म हो गया और पैर में भी फ्रैक्चर हो गए थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी अधिकारियों ने तलाशी ली तो उनकी जेब से एक दिसंबर का रोरी से झांसी और 3 दिसंबर का झांसी से मेरठ का जनरल टिकट मिला।
जीआरपी एसआई वेदराम सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मिला मोबाइल का सिम दूसरे फोन में डालकर परिजनों का नंबर तलाश किया गया। इसके बाद उनकी शिनाख्त हुई।
परिजनों ने बताया कि रामदुलारे मेरठ में नौकरी करते थे। जीआरपी की सूचना पर परिजन देर रात गाजियाबाद पहुंचे।