फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो में कैद हुई सपा नेता की नशे में की गई पूरी करतूत, अस्पताल में भी की बदसलूकी

Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader fight with policemen in noida
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के भाई ने रविवार रात सेक्टर-18 मार्केट में जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ भी हाथापाई की। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया तो वहां भी डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की।

अस्पताल में बना वीडियो

samajwadi party leader fight with policemen in noida

मेडिकल के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को जमानत मिल गई। आरोपी भी सपा नेता है। पुलिस केअनुसार सर्फाबाद गांव में रहने वाले पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव का बड़ा भाई महेश यादव रविवार रात सेक्टर-18 मार्केट में कार खड़ी कर खुले में शराब पी रहा था।

samajwadi party leader fight with policemen in noida
शराब पीते समय वह गालियां दे रहा था। आते-जाते लोगों से बदसलूकी और हंगामा कर रहा था। सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 की पीसीआर मौकेपर पहुंची तो आरोपी ने पीसीआर में सवार पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party leader fight with policemen in noida
​नशे में धुत महेश यादव को पुलिस थाना सेक्टर-20 ले आई। थाने में महेश यादव ने और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महेश यादव को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भी उसने डॉक्टरों संग बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
samajwadi party leader fight with policemen in noida

जिला अस्पताल में महेश यादव के हंगामा करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने पर अधिकारियों को सपा नेता की करतूतों का पता चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed