फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery at old man who returned from usa

USA से लौटे दंपति के बेटे के दोस्त बनकर घर में घुस कर डाला डाका

Wed, 11 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 11 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
robbery at old man who returned from usa
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यूएसए से लौटे दंपति के बेटे का दोस्त बनकर घर में घुसे दो युवकों ने धोखाधड़ी की। आरोप है कि युवक गहनों का डिजाइन देखने के बहाने उनसे गहने ले उड़े। दंपति ने इसकी शिकायत न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार द्रोपदी देवी नागपाल व उनके पति डी आर नागपाल सेक्टर-7 में रहते हैं। उनका बेटा यूएसए में रहता है। कुछ दिन पहले वे अपने बेटे के पास से वापस आए हैं। शिकायत में उन्होंने कहा कि सोमवार को उनके घर दो युवक आए। जिन्होंने स्वयं को उनके बेटे का दोस्त बताया और उन्होंने पुत्र द्वारा उनके लिए कुछ सामान भेजने की बात कही। इस पर डीआर नागपाल को सामान देने के बहाने एक युवक अपनी गाड़ी में ले गया।
विज्ञापन


इस दौरान दूसरा युवक घर में चला गया और चाय पीने की इच्छा जताई। बातों की बातों में वह महिला से गहनों की बात करने लगा और उनके द्वारा बनवाए गए गहनों के डिजाइन दिखाने की बात कही। इस पर महिला ने उन्हें डिजाइन दिखाने के लिए गहने दिए और वह चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। चाय बनाकर जब वह लौटी तो युवक गहने लेकर गायब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बाहर गईं तो देखा कि दोनों युवकों में से कोई नहीं है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति को दी और पुलिस को इसकी शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed