{"_id":"5a044b434f1c1b6d548bbc71","slug":"rape-with-four-year-old-girl-accused-is-her-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, चाचा निकला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार वर्षीय बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, चाचा निकला आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाणक्यपुरी थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्ते में दूर का ताऊ है और बच्ची उसे चाचा बुलाती थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट अंगों पर चोट लगी है और वह सदमे में है। परिजनों ने बताया कि बच्ची घटना के बाद गुमशुम रहती है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना संजय कॉलोनी की है। आरोपी अबसार खान (24) पीड़ित बच्ची के घर के पास बने कमरे में रहता था।
विज्ञापन
घटना वाले दिन पीड़ित बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची की मां घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आरोपी घर में घुस गया और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की मां घर में पहुंची तो वह बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था। उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी अबसार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी बेरोजगार था और कुछ काम नहीं करता था।