फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   obscene video made a girl student accuse arrested

छात्रा का बनाया वीडियो, जब दी वायरल करने की धमकी तो हुआ कुछ ऐसा

Fri, 12 May 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 12 May 2017 10:36 AM IST
सार

छात्रा को ब्लैकमेल करने पर युवक गिरफ्तार 
वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। 

विज्ञापन
obscene video made a girl student accuse arrested

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को एक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलीपुरा इगलास (अलीगढ़) निवासी आरोपी गजेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जेवर निवासी छात्रा ने अपने सहपाठी पर छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनाने व पीछा करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह और आरोपी युवक मुखर्जी नगर, दिल्ली में कोचिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से बैंक पीओ की तैयारी कर रही थी। वहीं युवक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। पूर्व में दोनों एक इंस्टीट्यूट में साथ पढ़ चुके हैं। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

obscene video made a girl student accuse arrested
इसके बाद मंगलवार देर शाम पीड़ित छात्रा व उसके पिता जेवर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। वहीं आरोपी युवक के पिता ने बताया कि पहले छात्रा और उसका बेटा लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

​आरोप है कि लड़की के घर वाले काफी समय से जबरन शादी करने का दबाव लड़के से बना रहे थे, जिसके लिए दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन शादी नहीं करने पर उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed