फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक प्रबंधक की गाड़ी सेे मिले एक करोड़ केे 2000 के नए नोट, देखें तस्वीरें

Fri, 16 Dec 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(दादरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(दादरी) Updated Fri, 16 Dec 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
new currency found from the bank manager
इसी कार में म‌िले 1 करोड़ रुपए जो नीले बैग में थे - फोटो : अमर उजाला

दादरी बाईपास पर इलाहाबाद बैंक की खुर्जा शाखा के प्रबंधक की होंडा सिटी कार से चेकिंग के दौरान पुलिस को एक करोड़ रुपये (दो हजार के नए नोटों की गड्डियां) मिले हैं। एसपी देहात सुजाता सिंह, सीओ दादरी पीयूष कुमार, एसडीएम दादरी अमित कुमार दादरी कोतवाली पहुंचे और बैंक मैनेजर व उनके दो साथियों से लंबी पूछताछ की। बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि वह नई दिल्ली स्थित मुख्य शाखा से रुपयेे लेकर खुर्जा शाखा जा रहे थे।

परिचय पत्र नहीं था

new currency found from the bank manager
इसी बैग में पकड़े गए नोट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, चिटहेरा पुल के पास बृहस्पतिवार शाम पांच बजे होंडा सिटी धीरे चल रही थी। चेकिंग कर रही पुलिस ने संदेह होने पर तीनों से पूछताछ की और कार की तलाशी ली। तलाशी में कार में रखे बैग सेे पुलिस को एक करोड़  रुपये मिले। सभी रुपये दो हजार रुपये की नए नोटों की गड्डी में थे। कार सवार ने अपना नाम अतिश्रेष्ठ वर्मा इलाहाबाद बैंक, खुर्जा शाखा का प्रबंधक बताया। अतिश्रेष्ठ ने कहा कि वह पार्लियामेंट स्ट्रीट नई दिल्ली स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा रुपये लेेकर खुर्जा की शाखा जा रहे थे।

साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद क्लीन चिट

new currency found from the bank manager
कार ज‌िसमें म‌िले 1 करोड़ - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, उनके पास परिचय पत्र नहीं था। इसके चलते संदेह होने पर स्थानीय पुलिस तीनों को कार समेत कोतवाली ले आई और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की सूचना आईटी अधिकारियों को भी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
new currency found from the bank manager
नोट के साथ पकड़े गए शख्स - फोटो : अमर उजाला

शाम सात बजे तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तीनों से पूछताछ कर रहे थे और इलाहाबाद बैंक के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए थे। सभी नोटों की गड्डियों को मुख्य शाखा से खुर्जा शाखा ले जाने की जानकारी दे रहे थे। शाम सात बजे आयकर विभाग नोएडा कमिश्नर नवनीत अग्रवाल व निरीक्षक दीपक भी दादरी कोतवाली में पहुंच गए।

विज्ञापन
new currency found from the bank manager
पकड़े गए शख्स - फोटो : अमर उजाला

लगभग साढ़े तीन घंटे की गहन पूछताछ व पड़ताल के बाद पुलिस व आईटी अधिकारियों ने खुर्जा शाखा के प्रबंधक व अन्य दो लोगों को क्लीन चिट दे दी। अधिकारियों ने दावा किया कि नोट दिल्ली शाखा से खुर्जा शाखा बैंक के आला अधिकारियों के निर्देश पर ही ले जाए जा रहे थेे, लेकिन पूरे मामले में बैंककर्मियों व अधिकारियों की सुरक्षा के नजरिये से लापरवाही भी उजागर हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed