फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.19 करोड़ का काला 'धनकुबेर' देखिए कैसे करता था ब्लैक को व्हाइट, आप मत कीजिएगा

Fri, 16 Dec 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, you do not be
चंडीगढ़ में ईडी ने पकड़े रुपए - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद कालेधन को खपाने और उसे सफेद करने के लिए कई लोगों ने कई तरीके अपनाए। ऐसा ही एक शातिर तरीका इस शख्स ने भी अपनाया। देखिए..

2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, you do not be
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

चंडीगढ़ का शातिर कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन बैंक कर्मचारियों को पच्चीस से तीस फीसदी कमीशन देकर पुराने नोट बदलवाता था।उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक बैंक कर्मचारी दुकान पर ही आकर ही उससे पुराने नोट ले जाता था। 

2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, you do not be
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

इसी बीच प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने महाजन के सेक्टर 22 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से सोने व डायमंड के 400 ग्राम वजन के गहने मिले हैं। ईडी अफसरों का कहना है कि कपड़ा व्यापारी के यहां से जिन सीरीज के नोट मिले हैं, आरबीआई चंडीगढ़ से जानकारी मांगी गई है कि वे किस बैंक को जारी किए गए थे। इसके बाद ही संदिग्ध बैंक अधिकारियों पर हाथ डाला जाएगा। ईडी के पास दो संदिग्ध बैंक कर्मियों के नाम आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, you do not be
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने मंगलवार रात को सेक्टर 22 में इंदरपाल महाजन के घर रेड कर 2.19 लाख रुपये बरामद किए थे। इसमें से 69 लाख 35 हजार 500 रुपये के नए नोट थे । जबकि डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद हुई थी। जिसके बाद ईडी की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन ने इंदरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
2.19 crore black 'tycoon' Look how white was black, you do not be
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

दो व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश
ईडी के बाद शहर में आयकर विभाग ने भी दो व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी। आयकर की टीमों ने सेक्टर 22, 26 और 28 में घंटों तक सर्च किया और कागजात जब्त किए। वीरवार सुबह सबसे पहले आयकर की टीम ने असिस्टेंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन ललित बिश्नोई की अगुवाई में सेक्टर 22 में पी पी ज्वेलर्स के शोरूम पर  पहुंचकर लेने देन की फाइलें व खाते खंगाले। उसके बाद दोपहर को सेक्टर 26 स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के आफिस में भी जांच की। उसके बाद कंपनी मालिक के सेक्टर 28 स्थित घर पर रात तक विभाग ने जांच की। अधिकारी दस्तावेज अपने साथ जांच के लिए ले गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed