{"_id":"56f86b4a4f1c1b8d59f150f8","slug":"murder-of-him-on-disturbing-to-his-girl-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को परेशान करने पर मार डाला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को परेशान करने पर मार डाला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
शालीमार बाग इलाके में प्रेमिका को परेशान करने से नाराज व्यक्ति ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के फट्टे को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 26 मार्च की दोपहर दो बजे सूचना मिली कि बहुजन समाज कैंप स्थित सरकारी स्कूल के सामने झगड़ा हो रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले अंबेडकर नगर हैदरपुर निवासी रवि को जख्मी हालत में बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। वहां घायल के पिता शंभू शाह ने बताया कि गणेश ने उसके बेटे की पिटाई की है। इसी बीच, रात साढ़े नौ बजे रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
देर रात पुलिस ने गणेश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गणेश ने बताया कि वह रवि के घर के पास रहने वाली लड़की से प्यार करता है। रवि उस लड़की को लगातार परेशान करता था। इसको लेकर उसने रवि को समझाया। लेकिन वह झगड़ा करने लगा। फिर दोनों में सुलह हो गया।
विज्ञापन
बावजूद रवि लगातार लड़की को परेशान करता रहा। 26 मार्च को वह रवि को लेकर स्कूल के पास गया और वहां उसकी लकड़ी के फट्टे से पिटाई कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलत: आजमगढ के हरिराम जगाता गांव का रहने वाला है और एक फैक्टरी में काम करता था।