फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder news delhi crime news gangster arrested Delhi Haryana crime

सट्टा किंग की हत्या के बाद फरार था हरियाणा का गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
murder news delhi crime news gangster arrested Delhi Haryana crime

अपराध शाखा ने हरियाणा के  गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास नगर, बहादुरगढ़ (हरियाणा) निवासी संजय शर्मा (40) के रूप में हुई है। वह सोनीपत में राजपाल ठेकेदार की हत्या का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा जयपुर में सट्टा किंग कपिल की भी हत्या कर चुका है। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि इंटर स्टेट सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर संजय शर्मा सीआरपीएफ  स्टैंड झड़ौदा कलां के पास आने वाला है। एसीपी संजय सहरावत व हवलदार संदीप कुमार की टीम ने आरोपी को वहां से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संजय ने खुलासा किया कि 2010 में उसने जयपुर में शराब व सट्टा किंग कपिल की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा कभी कोर्ट नहीं गया।

 

वहीं हरियाणा में राजपाल ठेकेदार व उसके भाई देवेंद्र ने संजय के भाई विजय हकले की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए संजय ने साथी मनीष भंडारी, ललित, अंकित और अमित के साथ मिलकर राजपाल ठेकेदार की हत्या कर दी। खरखौदा, सोनीपत में हत्या का मामला दर्ज हुआ।

 

इसके अलावा संजय ने जयपुर में गगन नाम के शख्स पर जानलेवा हमला करने की बात कबूल की।  पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पिता रामफल सेना से रिटायर हैं। बुरी संगत के कारण वह अपराध की दल-दल में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed