फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother create false scene of daughter's kidnapping in husband matter

पति से झगड़े में मां ने ही रच दी बेटी के अपहरण की कहानी, ऐसे खुला राज

Tue, 30 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother create false scene of daughter's kidnapping in husband matter
क्राइम - फोटो : demo pics

स्वरूप नगर इलाके में पति से चल रहे झगड़े के बीच एक मां ने दो साल की मासूम बेटी की कोर्ट से कस्टडी पाने के लिए उसके अपहरण की ही झूठी साजिश रच दी लेकिन सीसीटीवी फुटेज और महिला के दिए गए बयानों में वह फंस गई। 

विज्ञापन


बाद में उसकी निशानदेही पर एक रिश्तेदार के यहां जहांगीरपुरी से मासूम बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस की मानें तो महिला को ऐसा लगता था कि अपहरण की झूठी साजिश रचने से पुलिस बच्ची की कस्टडी उसे सौंप देगी। 
विज्ञापन


अब पुलिस आरोपी महिला व उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहा है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को स्वरूप नगर निवासी महिला रूपा (बदला हुआ नाम) ने अपनी दो साल की बेटी के अपहरण की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपा का कहना था कि शुक्रवार बाजार से बच्ची को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि महिला अपने बच्ची के साथ बाजार गई ही नहीं थी। 

48 घंटे बाद ही बच्ची को बरामद कर मामले से उठाया पर्दा

Mother create false scene of daughter's kidnapping in husband matter
पु‌लिस - फोटो : file photo

इधर अगले दिन महिला ने अपनी कहानी बदलकर बताया कि उसकी बच्ची को दो महिलाएं अगवा कर ले गई। पुलिस की पूछताछ में वह फंस गई। इसके बाद वह नई कहानी सुनाने लगी।

सख्ती से पूछने पर वह टूट गई। रूपा ने अपनी बेटी के अपहरण की खुद ही साजिश रचने की बात को कबूल कर लिया। महिला की निशानदेही पर जहांगीरपुरी से रविवार को मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान रूपा ने बताया कि उसके पति से उसका विवाद चल रहा है। 

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसे लगता था कि पति उसकी बेटी की कस्टडी प्राप्त कर लेगा। इसीलिए उसने बेटी के अपहरण की झूठी साजिश रची। 

एक रिश्तेदार के घर बच्ची को दो दिनों के लिए छोड़कर वह उसके अपहरण की झूठी कॉल कर देगी। रूपा को ऐसा लगता था कि ऐसा करने से कोर्ट उसे बच्ची की कस्टडी सौंप देगा। पुलिस रूपा से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed