{"_id":"94234a4a3b9efc7e33e8460ef602fd78","slug":"miscreants-attacks-with-a-knife-on-the-woman-in-minor-altercations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशः मामूली झगड़े में महिला को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशः मामूली झगड़े में महिला को मारा चाकू
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
कंझावला में मामूली झगड़े के दौरान कुछ बदमाशों ने एक महिला के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मिहिर विहार की उर्मिला का पड़ोसियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।
इससे नाराज बदमाश पड़ोसियों ने तीन चार की संख्या में पहुंच उर्मिला को चाकू मारकर भाग गए।