{"_id":"57d2f3314f1c1b255631aaa1","slug":"man-murder-his-wife-as-she-didn-t-give-money-for-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए रुपये नहीं देने पर कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए रुपये नहीं देने पर कर दी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ममता (33) पति आनंद, बेटा और सास के साथ नरेला गांव में रहती थी। शुक्रवार सुबह ममता के बेटे ने उसे कमरे में अचेत पड़ा हुआ देखा।
विज्ञापन
उसने इस बात की जानकारी अपनी दादी को दी। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ममता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर दबाए जाने का निशान था। जांच के दौरान ममता के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता आनंद नशे का आदी है और अकसर वह उसकी मां से नशे के लिए रुपये मांगता था।
विज्ञापन
रुपये नहीं देने पर उसकी मां को पिटाई करता था। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि झगड़े के दौरान आनंद ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है।