{"_id":"592c53a94f1c1bea53bdb046","slug":"man-killed-sister-brother-in-law-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" पड़ोसी ने कर ली थी बहन से शादी, भाई ने कुछ ऐसे लिया बदला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने कर ली थी बहन से शादी, भाई ने कुछ ऐसे लिया बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ इलाके में बहन के प्रेम विवाह करने पर भाई ने उसके देवर का गला रेत दिया। पीड़ित राजू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी अपने नाबालिग साथी समेत मौके से फरार हो गया। अपराध शाखा ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान रोहित (21) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के साथी की तलाश कर रही है। पुलिस रोहित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित अपने परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन है। रोहित पेशे से मैकेनिक है। वर्ष 2016 में रोहित की बहन ने पड़ोस के रहने वाले काकू से घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी से काकू का छोटा भाई राजू भाभी के परिवार व उसके भाई रोहित को चिढ़ाता था। इसी बात से नाराज होकर रोहित ने राजू को खत्म करने की योजना बनाई। बुधवार को आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर राजू का गला रेत दिया और फरार हो गया। लोकल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इधर, एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को मेट्रो पिलर नंबर-701, ओम विहार, उत्तम नगर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।