{"_id":"6ae99e9cdec596c6ba00f544","slug":"student-brutally-beaten-by-three-youths-video-goes-viral-in-shahjahanpur-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सिख छात्र को तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सिख छात्र को तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:13 PM IST
सार
शाहजहांपुर में कोचिंग से लौट रहे एक छात्र को तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तीन युवकों ने छात्र को पीटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके में गर्रा नदी के पुल पर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने छात्र को बुरी तरह से पीटा गया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम राजघाट चौकी से कुछ दूरी पर मोक्ष धाम के समाने छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र कोचिंग से लौट रहा था। इसी बीच उसके साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन