फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man came to appear in exam instead of his brother and was arrested

भाई की जगह परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को पुलिस ने दबोचा

Wed, 11 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
man came to appear in exam instead of his brother and was arrested

नारायणा इलाके में एसएससी की परीक्षा में अपने भाई की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे एक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी नसीब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नारायणा स्थित एक केंद्र पर एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गयी थी। परीक्षा केंद्र पर नसीब पहुंचा और अपने कागजात दिखाया। साथ ही वह बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया से होकर गुजरा। लेकिन जब जांचकर्ता ने उसके एडमिट कार्ड में लगे फोटो से उसका मिलान किया तो कुछ संदिग्ध लगा।
विज्ञापन


पूछताछ में नसीब ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने भाई जीतेंद्र की जगह पर परीक्षा देने आया था। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने नसीब को नारायणा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में उसके भाई की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed