फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu: delhi cantt police officer vidyadhar singh was accused of molesting lady journalist

JNU: महिला पत्रकार से साथ जिस अधिकारी ने की थी छेड़छाड़ उस पर पहले भी लग चुके हैं ये आरोप

Thu, 29 Mar 2018 10:26 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ब्यूरो, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
jnu: delhi cantt police officer vidyadhar singh was accused of molesting lady journalist

जेएनयू छात्रों के मार्च में अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के आरोपी दिल्ली कैंट थाने के थानाध्यक्ष विद्याधर सिंह पर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। उस समय थानाध्यक्ष की विभागीय जांच हुई थी और तबादला हो गया था।

विज्ञापन


तब विद्याधर सब-इंस्पेक्टर थे। छेड़छाड़ जैसी धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद थानाध्यक्ष को गिरप्तार नहीं करने पर दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि दिल्ली कैंट थाने के थानाध्यक्ष विद्याधर के खिलाफ महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब आरोपी सब-इंस्पेक्टर के पद पर था तब..

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2008 में इंस्पेक्टर विद्याधर सिंह द्वारका सेक्टर-23 थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। वहां थानाध्यक्ष अब दिल्ली पुलिस से रिटायर हो चुके इंस्पेक्टर तिलकराज मोंगिया थे।

उस दौरान एसआई विद्याधर ने कार में बैठे एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया था। उस पर युवती ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। साथ ही इसकी शिकायत तत्कालीन दिल्ली पुलिस आयुक्त को की थी।

इसके बाद एसआई विद्याधर का पहले द्वारका सेक्टर-23 थाने से ट्रांसफर किया गया और उसके बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। विद्याधर के खिलाफ विभागीय जांच कई वर्ष चली थी।

हालांकि उस समय इंस्पेक्टर विद्याधर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। ऐसे गंभीर आरोप लगने के बावजूद इंस्पेक्टर विद्याधर को थानाध्यक्ष जैसे पद पर तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed