फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two bikes stolen from different locations; thieves caught on CCTV.

Bahraich News: अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two bikes stolen from different locations; thieves caught on CCTV.
बहराइच। दरगाह इलाके में सोमवार को अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गईं। बशीरगंज उत्तरी निवासी राहुल कुमार डिगिहा तिराहा स्थित शॉपिंग मॉल में काम करते हैं। रविवार सुबह उन्होंने बाइक मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी। रात करीब 10:30 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। वहीं, काजीजोत, अकेलवा बाजार निवासी अंकित कुमार ने अग्रसेन चौक के पास शॉपिंग मॉल के सामने बाइक खड़ी की थी। सामान लेकर लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की पहचान और बाइक बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed