{"_id":"583f21604f1c1b626bde5798","slug":"five-policeman-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बदमाशों की पुलिसकर्मी ने अपने फोन से कराई बात, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बदमाशों की पुलिसकर्मी ने अपने फोन से कराई बात, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
सार
पांच पुलिसकर्मी निलंबित
सपा नेता की हत्या के आरोपी हैं बदमाश
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला न्यायालय में पेशी पर आए हत्यारोपी दो बदमाशों की उनके गुर्गों व रिश्तेदारों से फोन पर बात कराने पर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों की गोपनीय ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
सपा नेता चमन भाटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद योगेश भाटी और मनोज भाटी की बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी थी। बदमाशों को पेशी पर लाने के लिए हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, दिनेश तिवारी व कांस्टेबल चालक विक्रम सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी की गोपनीय जांच कराई गई। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने फोन से बदमाशों की बात उनके गुर्गों से करा रहे थे। अनुशासनहीनता बरतने पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि पांचों पुलिसकर्मी बदमाशों को फोन से बात करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की यदि बदमाशों के साथ संलिप्ततता पाई जाती है तो उसको निलंबित कर विभागीय जांच कराई जाएगी।