फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing in road radge

साईड न देने पर गोली चला दी, कार सवार बाल बाल बचा

Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
firing in road radge
फाय‌र‌िंग - फोटो : amar ujala

सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार दोपहर रास्ता देने से मना करने पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार जिम मालिक पर गोली चला दी। जिम मालिक बाल-बाल बच गए, गोली बोनट पर लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि जाम में कैश वैन भी खड़ी हुई थी। बदमाश उसे लूटने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव खरमाण, सदर बहादुरगढ़, झज्जर हरियाणा निवासी अजय कुमार (26) शक्ति नगर इलाके में जिम चलाते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जूते खरीदने वह गांव के रिश्तेदार अजीत के साथ शास्त्री नगर कार से आए थे। वापस लौटते समय शास्त्री नगर केनरा बैंक के सामने जाम लगा हुआ था। अजय के पास एक ओर कैश वैन खड़ी थी, जबकि दूसरी ओर बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक। इस बीच बाइक सवार युवक ने अजय से कार पीछे करने को कहा। अजय के मना करते ही पीछे बैठे युवक ने गोली चला दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। अजय के कैश लूटने वाले आरोप की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed