फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   during the birthday party accident in Restaurant

हादसा: शराब पीकर बालकनी में आए थे तीनों, नजदीक से ही गुजर रहा था हाइटेंशन तार

Mon, 27 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
during the birthday party accident in Restaurant
- फोटो : फाइल फोटो

सागरपुर इलाके में शनिवार शाम एक रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी के दौरान तीन दोस्त हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सागरपुर थाना पुलिस ने रेस्तरां मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नीतिश सपरिवार महावीर एंक्लेव इलाके में रहता है।
विज्ञापन


शनिवार को नीतिश का जन्मदिन था। उसने जन्मदिन की पार्टी करने के लिए अपने तीन दोस्तों अंकित, रवींद्र और रिंकू के साथ सागरपुर स्थित एक रेस्तरां पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्तरां में चारों ने शराब पी थी

during the birthday party accident in Restaurant

पहली मंजिल पर स्थित रेस्तरां में चारों ने शराब का सेवन किया। उसके बाद रिंकू और अंकित रेस्तरां के बालकनी के पास पहुंच गए। पीछे से नीतिश भी आ गया।

बालकनी के पास से ही हाईटेंशन तार गुजर रहा था। रिंकू और अंकित का हाथ हाईटेंशन तार से छू गया जिससे दोनों झुलस गए। दोस्तों को बचाने के प्रयास में नीतिश भी झुलस गया।

शोर सुनकर रवींद्र वहां पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां रिंकू और अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों 70 फीसदी झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed