{"_id":"5c7d880cbdec2214422f9756","slug":"crooks-looted-one-lakh-rupees-from-old-man-in-langloi-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से एक लाख रुपए निकालकर लौट रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने लूटा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से एक लाख रुपए निकालकर लौट रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने लूटा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 05 Mar 2019 01:48 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई में बाइक सवार बदमाश एक बुजुर्ग से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय बुजुर्ग बैंक से रुपये निकालकर घर आ रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, सीताराम सपरिवार नांगलोई में रहते हैं। वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार दोपहर वह नांगलोई स्थित सिंडिकेट बैंक से रुपये निकालने गए थे। वहां से एक लाख रुपये निकालने के बाद उसे थैले में रखकर पैदल ही घर आ रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आकर रुके। एक बदमाश उसके हाथ से थैला छीनने लगा। सीताराम के विरोध करने पर बदमाश ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह नीचे गिर गया और बदमाश थैला छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि बदमाश बैंक के पास से ही पीड़ित का पीछा कर रहे होंगे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।