फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheating of 1.95 lakh

फर्जी कस्टम ऑफिसर बता महिला से 1.95 लाख ठगे

Fri, 23 Dec 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन

इंग्लैंड से आए परिचित के बेटे की गिरफ्तारी का झांसा देकर फर्जी कस्टम अधिकारी ने एक महिला से 1.95 रुपये ऐंठ लिए। फर्जी कस्टम अधिकारी ने करोड़ों के सोने चांदी के जेवर सहित महिला की दोस्त के बेटे को छोड़ने के लिए क्लियरेंस के लिए राशि जमा करा ली और बाद में फोन बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर सेंट्रल थाने में मामला दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ठेकेदार शिवहरि की पत्नी विमला देवी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई दोस्त हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्हें खुद को इंग्लैंड निवासी बताने वाली रीना राय नाम की महिला ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि उसका बेटा विलियम भारत घूमने के लिए आने वाला है। महिला ने वादा किया कि वह बेटे के हाथ विमला के लिए सोने चांदी के महंगे गिफ्ट भेजेगी। चार दिन पहले विमला के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी नेहा गोगी बताते हुए कहा कि विलियम नाम का उनका रिश्तेदार भारी मात्रा में सोना चांदी और पाउंड लाने की वजह से कस्टम में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जब विमला ने विलियम से बात कराने को कहा तो मना कर दिया गया। कुछ  देर बाद फिर फोन आया कि यदि वह कस्टम का 1.95 लाख रुपया जमा करवा दें तो करोड़ों रुपये कीमत के गहने और पाउंड सहित विलियम को छोड़ दिया जाएगा। नेहा गोगी ने उन्हें एक खाता नंबर बताया। जिसमें उन्होंने 1.95 लाख रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें फोन कर बताया कि विलियम के पास 7500 पाउंड हैं, इनकी सिक्योरिटी मनी के रूप में 4.5 लाख रुपये और जमा करवाईये, इंग्लैंड लौटने पर यह धनराशि विलियम के खाते में वापस हो जाएगी। उन्होंने यह बात पति शिवहरि को बताई। शिवहरि ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि नेहा गोगिया नाम से कोई कस्टम अधिकारी ही नहीं है। जब उसी नंबर पर कॉल किया गया तो वह बंद था। ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।  सेंट्रल थाने के एएसआई महेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed