फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By telling the name of the settings in the bank to deposit the money cheated 50 million

बैंक में सेटिंग बताकर पैसे जमा करवाने के नाम पर 50 लाख ठगे

Fri, 23 Dec 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
By telling the name of the settings in the bank to deposit the money cheated 50 million
fraud

नोटबंदी में सीमित मात्रा में धन जमा करवाने की सरकारी नीति का खामियाजा एक गारमेंट्स कंपनी के प्रबंधक को 50 लाख रुपये गंवा कर भुगतना पड़ा। बैंक अधिकारियों से सेटिंग होने का झांसा देकर प्रबंधक का परिचित उनसे जमा करवाने के लिए 50 लाख रुपये लेकर हड़प गया। आरोपी ने अपने सभी संपर्क खत्म कर दिए। मजबूर होकर प्रबंधक ने सेंट्रल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


महरौली दिल्ली निवासी बसंत खत्री की गुड़गांव में गारमेंट्स फैक्ट्री है। नोटबंदी की घोषणा के बाद उनके ग्राहकों ने बकाया देना शुरू कर दिया था। बैंकों में भीड़ होने की वजह से वह धन जमा नहीं करवा पा रहे थे। फरीदाबाद में रहने वाले उनकेे परिचित नागी ने बैंक अधिकारियों से सेटिंग होने की का दावा कर उनका धन खाते में जमा करवाने को कहा। नागी एक दिन राहुल और चिंटू नाम के दो शख्स के साथ बसंत खत्री के पास पहुंचा।
विज्ञापन


उसने बताया कि इन दोनों के भी बैंक अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। बातों पर भरोसा कर बसंत ने नागी को बैंक में जमा करवाने के लिए 50 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन तो नागी उन्हें यह कह कर टालता रहा कि बैंक  में भीड़ थी। कुछ दिन से उसने फोन बंद कर लिया। पचास लाख रुपये डूबने की आशंका पर उन्होंने सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed