{"_id":"582f1d364f1c1b57258fe6c5","slug":"bike-thief-arrested-in-delhi-after-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से मंदा हुआ चोरों का धंधा, नही बेच पाए बाइक और हो गए अंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी से मंदा हुआ चोरों का धंधा, नही बेच पाए बाइक और हो गए अंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का असर वाहन चोरों पर भी हो रहा है। नोटबंदी के कारण दो वाहन चोर दक्षिण जिले की कोटला मुबारकपुर(केएमपुर) थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नोटबंदी के कारण चोरी की मोटरसाइकिल बिक नहीं पा रही थी, इस कारण दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
आरोपी सिर्फ बुलेट मोटरसाइकिल ही चुराते थे। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी मणिपुर के रहने वाले हैं और स्नातक डिग्री होल्डर हैं। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद के अनुसार, केएमपुर थाना इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही वारदात को देखते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की देखरेख में एसआई रवि कुमार की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
एक सूचना के बाद 17 नवंबर को बग्गा लिंक मोटर्स के विपरीत, बीपी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। शाम करीब साढ़े चार बजे बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह भागने लगा। स्पीड बढ़ाने से मोटरसाइकिल का पहिया स्लिप हो गया और आरोपी नीचे गिर गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मणिपुर निवासी व कोटला मुबारकपुर में रह रहे अब्दुल गफ्फार (32) के रू प में हुई। आरोपी ने मौके पर बरामद की गई मोटरसाइकिल अपने साथी मो. सिरदत एलेक्स (25) के साथ मालवीय नगर से चुराई थी।
पुलिस ने अब्दुल गफ्फार की निशानदेही पर कोटला मुबारकपुर से मूलरूप से मणिपुर निवासी अलेक्स उर्फ लुका को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें व एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों पर पहले भी वाहन चोरी के केस दर्ज हैं।