फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   63 lacs fraud aviation department manager in delhi

विमानपत्तन प्राधिकरण के मैनेजर से 63 लाख की ठगी

Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
63 lacs fraud aviation department manager in delhi

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दिल्ली में तैनात मैनेजर के साथ 63 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पेट्रोलियम व गृहमंत्री से पहचान होने की बात कर आरोपी राजवीर सिंह ने गैस एजेंसी व एक दुकान दिलाने का झांसा देकर पीड़ित अनिल कुमार से कुल 63 लाख रुपये ठग लिये।

विज्ञापन


रुपये वापस मांगने का दबाव बनाने पर आरोपी ने दिसंबर में पैसे वापस देने का कोर्ट में इकरारनामा भी कर लिया लेकिन न तो उसने रुपये वापस किए और अब उसने पीड़ित परिवार को धमकाना भी शुरू कर दिया है। परेशान होकर अनिल ने अपराध शाखा से शिकायत की। अपराध शाखा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जयपुर के रहने वाले पीड़ित अनिल कुमार परिवार के साथ फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। अनिल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में प्रबंधक (अभीयंत्रिकी सिविल) तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009-10 के दौरान अनिल की तैनाती जयपुर हवाई अड्डे पर थी। इस दौरान उनकी मुलाकात जयपुर निवासी राजवीर से हुई। दोनों की दोस्ती हुई एक दूसरे के घर आना-जाना हुआ। इस बीच अनिल का तबादला होने के कारण दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा।

इस बीच वर्ष 2016 के शुरूआत में दोनों फोन से संपर्क में आए। राजवीर दिल्ली उसके घर भी आया। परिजनों ने उससे अनिल के भाई-बहन के बेरोजगार होने की बात बताई तो वह मंत्रियों से रसूक होने की बात कर गैस एजेंसी दिलाने की बात करने लगा।

अनिल व उसका परिवार उसके झांसे में आ गया। गैस एजेंसी के नाम पर आरोपी ने परिवार से धीरे-धीरे रुपये ऐंठना शुरू कर दिया। कभी सिक्योरिटी तो कभी किराए का गोदाम लेने के लिए तो कभी सिलेंडर खरीदने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिये।

रुपये का इंतजाम न होने पर आरोपी ने खुद ही एक जानकार के जरिये 35 लाख रुपये लोन दिलाकर वह भी ऐंठ लिया। परिवार को जब शक हुआ तो उसने कहा कि वह रुपयों के बदले पॉश इलाके में एक दुकान परिवार को दिला देगा।

बाद में इसके नाम पर भी आरोपी ने परिवार से लाखों रुपये ऐंठ लिये। रुपये वापस मांगने के दबाव पर आरोपी ने अक्तूबर 2016 में कोर्ट में एक राजीनामा किया। जिसमें आरोपी ने बताया कि वह दिसंबर में सारे रुपये लौटा देगा।


लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिया। उल्टा वह परिवार को फोन पर धमकाने लगा। परेशान होकर अनिल ने मामले की शिकायत अपराध शाखा से की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed