{"_id":"58c0170f4f1c1b663ddc4d09","slug":"1-30-lakh-fraud-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा देकर 1.30 लाख का केबल लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखा देकर 1.30 लाख का केबल लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान फोन कॉल पर ऑर्डर लेकर 1.30 लाख रुपये का बिजली का सामान भेजना कारोबारी हिमांशु अरोड़ा को महंगा पड़ा। ठग रास्ते में ही उनका माल लेकर फरार हो गया। वाहन चालक जब बिना भुगतान लिए ही दुकान पहुंचा तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-10 में रहने वाले हिमांशु अरोड़ा की भीखम कॉलोनी में बिजली के उपकरण की दुकान है। हिमांशु के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को उनके पास एक कॉल आई। उसने कहा कि उसे केबल चाहिए। दोनों के बीच फोन पर 1.30 लाख रुपये का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने माल 5ई/22 मकान नंबर पर भिजवाने को कहा। थोड़ी देर बाद उसने ऑटो चालक को फोन कर कहा कि वह बीके चौक पर ही रुके। बीके चौक पर आए व्यक्ति ने एक दूसरे ऑटो में केबल लोड करवाया और उसे भेज दिया।
विज्ञापन
चालक ने भुगतान मांगा तो युवक घर पर देने की बात कह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। थोड़ी दूर जाने के बाद चालक को बाइक से उतार कर पांच मिनट में सामने घर से भुगतान लाने की बात कह फरार हो गया। काफी देर तक बाइक सवार नहीं लौटा तो चालक वापस हो गया। बीके से ऑटो उठाकर हिमांशु के पास पहुंचा और सारी बात बताई। फिर मामला दर्ज करवाया।