फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction work near schools in Delhi Cantt poses a risk to children

Delhi NCR News: दिल्ली कैंट में स्कूलों के आसपास निर्माण कार्य से बच्चों को खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सड़कें खुदी, निर्माण सामग्री बिखरी
विज्ञापन

केवीएस, शिक्षा मंत्रालय व छावनी परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट क्षेत्र में स्कूलों के आसपास चल रहे निर्माण कार्य और जगह-जगह खुदी सड़कें बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। असमतल रास्ते, खुले हिस्से व सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो रहा है। बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है।
दिल्ली अभिभावक संघ ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), शिक्षा मंत्रालय व दिल्ली छावनी परिषद को लिखित शिकायत दी है। संघ ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, दिल्ली कैंट समेत आसपास के तीन स्कूलों के रास्तों पर निर्माण सामग्री बिखरी व सड़कें खुदी हुई हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण होना समस्या नहीं है, लेकिन बच्चों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था न करना गंभीर चिंता का विषय है। रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे इन रास्तों से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने तत्काल निरीक्षण, बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता, निर्माण क्षेत्र में पर्याप्त अवरोधक व चेतावनी संकेतक लगाने तथा नियमित निगरानी की मांग की है। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारियां तय करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed