फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑटो की टक्कर से छात्रों को घर लेकर जा रही निजी वैन पलटी, एक छात्र की मौत

Tue, 27 Nov 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Boy killed and girl injured after an auto rickshaw hit van in north Delhi
delhi accident - फोटो : विवेक निगम

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में मंगलवार को निजी स्कूल वैन को सामान ढोने वाले ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई। हादसे में एक छात्र की जान चली गई, जबकि दो छात्र जख्मी हुए। घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में टक्कर मारने वाला ऑटो भी पलट गया और चालक सलमान व हेल्पर सुमित जख्मी हो गए। पुलिस की मानें तो ऑटो चालक सलमान के पास लाइसेंस नहीं है। तिमारपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Boy killed and girl injured after an auto rickshaw hit van in north Delhi
delhi accident - फोटो : विवेक निगम

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की शिनाख्त वैभव कुमार यादव उर्फ तेजस (8) के रूप में हुई है। वैभव परिवार के साथ बी-65, गली नंबर-13, वजीराबाद गांव में रहता था। परिवार में पिता विनोद कुमार यादव, मां, बहन खुशी और छोटा भाई है। वैभव मॉडल टाउन स्थित रोजरी पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। उसकी बहन खुशी भी इसी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता विनोद कुमार दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, फिलहाल उनकी तैनात अपराध शाखा में है।

Boy killed and girl injured after an auto rickshaw hit van in north Delhi
delhi accident - फोटो : विवेक निगम

वैभव और खुशी के अलावा मोहल्ले के कई बच्चे गली में ही रहने वाले श्रीपाल की वैन में स्कूल आते-जाते थे। मंगलवार दोपहर दो बजे श्रीपाल 10 बच्चों को लेकर स्कूल से निकला। इस बीच तिमारपुर में निरंकारी सरोवर के पास गोल चक्कर पर वैन को पीछे से आए ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन चालक का संतुलन बिगड़ा और वैन पलट गई। वैन ने कई कलाबाजियां खाईं। वहीं ऑटो भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boy killed and girl injured after an auto rickshaw hit van in north Delhi
delhi accident - फोटो : विवेक निगम

वैभव के अलावा औसीन, निवेदिता, हर्ष, खुशी व अन्य बच्चों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां वैभव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं औसीन की हालत ट्रॉमा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। औसीन व हर्ष को छोड़कर सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Boy killed and girl injured after an auto rickshaw hit van in north Delhi
delhi accident - फोटो : विवेक निगम

स्कूली वैन को ऑटो ने पीछे से टक्कर मारी, जिसकी वजह से वैन पलट गई। आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे में ऑटो चालक भी जख्मी है। -हरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed