आज (27 नवंबर) सुबह से ही एक खबर में चर्चा में है कि एक शख्स दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में गोली लेकर पहुंच गया। गोली चेकिंग के दौरान उसके पर्स से बरामद हुई थी जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपने बारे में और पर्स से मिले कारतूस के बारे में जो बातें बतायी हैं वह पुलिस को काफी हैरान कर रही हैं। आगे पढ़ें कौन है वो और उसने क्या-क्या खुलासे किए हैं...
2 of 5
arvind kejriwal
- फोटो : ट्विटर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इमरान 39 साल का है। उसके पिता का नाम अलीमुद्दीन है और वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली के करोल बाग स्थित बावलीवाली मस्जिद में अज़ान देने वाला मुअज्जिम है। वह गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के चिरौली गांव का मूल निवासी है। उसकी शिक्षा 10वीं तक हुई है।
3 of 5
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि इमरान 26 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास पर होने वाले जनता दरबार में अन्य 12 इमामों और मौलवियों के साथ वहां गया था। जब सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने उसकी चेकिंग की तो उसके पर्स से एक .32 बोर का जिंदा कारतूस मिला।
4 of 5
अरविंद केजरीवाल पर मिर्च से हमला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के अंतर्गत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह बावली वाली मस्जिद में मुअज्जिन का काम करता है और कारतूस के बारे में उसने अजीब सी बात बताई।
5 of 5
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि 2-3 महीने पहले उसे मस्जिद के दानपात्र से ये कारतूस मिला था और वो उसे यमुना में फेंकने वाला था लेकिन उसने उसे अपने पर्स में रख लिया और फेंकना भूल गया। तब से ही यह कारतूस उसके जेब में पड़ा हुआ था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।