फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MPs face backlash for visiting Sajjan Kumar's home to offer condolences; action demanded against Nitin Nabin.

Delhi NCR News: सज्जन कुमार के घर शोक जताना भाजपा सांसदों को पड़ा भारी, नितिन नबीन से कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने तीन सांसदों के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

कालका-काहलों बोले, 1984 के दोषी के घर जाकर सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे भाजपा के तीन सांसदों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर तीनों सांसदों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार सिख कत्लेआम के दोषी थे और उसके घर जाकर शोक जताना सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

कालका और काहलों ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने में साथ दिया था। उन्होंने अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वे न्याय की लड़ाई में सिख समुदाय के साथ खड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़िता जगदीश कौर से मुलाकात की थी। कमेटी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बंद मामलों को दोबारा खोलने की दिशा में कार्रवाई की।
विज्ञापन



सरना-जीके पर भी साधा निशाना
कमेटी नेताओं ने अकाली दल के नेताओं मनजीत सिंह जीके और परमजीत सिंह सरना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों भाजपा सांसदों की निंदा करने के बजाय कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल की इस मामले पर चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाया। कालका-काहलों ने आरोप लगाया कि अकाली नेतृत्व भाजपा के साथ समझौते को लेकर बेचैन है और इसी वजह से इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed