{"_id":"67fdaa93ba8788b91c058567","slug":"2-70-crore-fraud-on-the-pretext-of-giving-three-shops-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तीन दुकानें देने का झांसा देकर 2.70 करोड़ की ठगी, कंपनी का निदेशक और उसकी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तीन दुकानें देने का झांसा देकर 2.70 करोड़ की ठगी, कंपनी का निदेशक और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Tue, 15 Apr 2025 06:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:08 AM IST
सार
आरोपियों की पहचान विवेक विहार के डिफेंस एन्क्लेव निवासी विनय जैन और उसकी पत्नी आशा जैन के रूप में हुई है। आरोपियों ने एवीजे बिजनेस पार्क नाम के परियोजना में कमर्शियल स्पेस दिलाने का झूठा वादा किया और निवेशकाें से रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध शाखा ने परियोजना में कमर्शियल स्पेस देने का झांसा देकर 2.70 करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी के निदेशक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एवीजे बिजनेस पार्क नाम के परियोजना में कमर्शियल स्पेस दिलाने का झूठा वादा किया और निवेशकाें से रकम ऐंठ ली। आरोपियों की पहचान विवेक विहार के डिफेंस एन्क्लेव निवासी विनय जैन और उसकी पत्नी आशा जैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शाखा पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता वीरेंद्र कथूरिया ने 2021 को शाखा को ठगी की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी विनय जैन और अन्य के आश्वासन पर उन्होंने बेस्ट व्यू प्रॉपर्टीज लिमिटेड की ओर से निर्मित एवीजे बिजनेस पार्क नाम के परियोजना में तीन दुकानें खरीदने के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 2008 में संपत्ति को कंपनी को सौंप दिया है। वह परियोजना को विकसित करने और बेचने के लिए अधिकृत हैं। आरोपियों पर विश्वास कर पीड़ित ने शिकायतकर्ता ने बैंकिंग लेनदेन के जरिए 2016 में 2.70 करोड़ रुपये की अग्रिम भुगतान कर दिया। बाकी रकम 74.60 लाख रुपये इसी साल देना था। इस दौरान उन्हें पता चला कि विनय जैन ने ऋण के लिए पूरी संपत्ति इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड के पास गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
ऋण चुकाने में चूक की वजह से बैंक ने संपत्ति को नीलाम कर दिया। जिससे शिकायतकर्ता को 2.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शाखा ने विनय जैन और उनकी पत्नी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। उसके बाद अदालत ने इस मामले में दोनों को भगोड़ा करार दिया।
उसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। पुलिस ने 7 अप्रैल को एक सूचना पर दंपती का विवेक विहार से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी कई अन्य मामलों में शामिल हैं और आदतन अपराधी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय जैन ने 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जबकि उसकी पत्नी आशा जैन ने स्नातक है। उनकी शादी 1993 में हुई थी। आरोपी कई कंपनियों के निदेशक थे। वह अपनी परियोजनाओं में निवेश करने के लिए लोगों को लुभाकर उनसे ठगी करते थे।