फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15th August Independence day celebrations with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Program

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के साथ देशभर के पाठकों ने मनाया आजादी का जश्न, यहां पढ़ें सभी खबरें

Thu, 15 Aug 2019 12:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 15 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
15th August Independence day celebrations with Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Program
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमर उजाला की ओर से अपने पाठकों के बीच जनजागृति, देशप्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए पिछले कई दिनों से 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम के तहत तरह-तरह के आयोजन करवाए गए। 15 अगस्त को भी देश में पाठकों ने 'मां तुझे प्रणाम' की इस मुहिम में अमर उजाला का साथ दिया और भारी संख्या में घरों से निकल कर एक साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए। लोगों ने कहीं बाइक रैली निकाली, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करके तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। 

विज्ञापन

यहां पढ़ें 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आयोजित सारे कार्यक्रम की खबरें-

लखनऊ- जश्न-ए-आजादी में शामिल हुआ लखनऊ, सबने मिलकर गाया राष्ट्रगान, तस्वीरें

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान लोहिया एमपीथियेटर में सैकड़ों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं ने इकट्ठा होकर कार्यक्रम को खास बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर- अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’, आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान, आज निकलेगी रैली
‘अमर उजाला’ और कानपुर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को मोतीझील परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झंडारोहण के बाद देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने वाली झांकियों संग ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली रवाना हुई। इस बार रैली की थीम पर्यावरण सुरक्षा रखी गई है।

प्रयागराज- मां तुझे प्रणामः देशराग संग बाइक रैली में उमड़े शहरी
‘अमर उजाला’ के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पूरे जोश, उर्जा, उत्साह, उमंग के साथ निकाली गई बाइक रैली ने शहरियों में देश प्रेम की अलख जगाई। हालांकि रैली के आरंभ में ही तेज बारिश ने बाइकर्स का उत्साह कम करने की कोशिश की लेकिन बारिश धीमी होते ही लोग दोगुने उत्साह के साथ चल पड़े। 

मुरादाबाद- अमर उजाला की अभिनव प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश, जज्बा और जुनून

मुरादाबाद से नेपाल, अफगानिस्तान और ईरान तक जंग-ए-आजादी की अलख जगाने वाले सूफी अंबा प्रसाद के शहर मुरादाबाद ने बुधवार को प्रत्यक्ष देखा कि आजादी का जुनून कैसे सड़कों पर हिलोरें लेता है। अमर उजाला के अभिनव कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली रैली में बच्चे, महिलाएं, बूढ़े और जवान बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस 2019: बाइक में पहुंचे युवा, मां तुझे प्रणाम के जयकारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अमर उजाला ने शहरभर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आयोजित दोपहिया वाहन रैली में दर्जनों युवा शामिल हुए। इस दौरान इन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देश में शांति और तरक्की की कामना की। 

गोरखपुर- अमर उजाला की अभिनव प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की झांकी निकली, रवि किशन ने दिखाई हरी झंडी
‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से तीन किलो मीटर लंबी झांकी निकाली गई। सांसद रवि किशन, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता और सीडीओ अनुज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। 

आगरा- मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड को रुके शहरवासी, देखें तस्वीरें
जन-जन का अभियान बन चुके मां तुझे प्रणाम के तहत आगरा ने लगातार नौंवे साल सबसे बड़े राष्ट्रगान का इतिहास रचा। जश्न-ए-आजादी पर सुबह ठीक दस बजते ही तिरंगे के सम्मान में जो जहां था, वहीं पर खड़ा हो गया। मुख्य कार्यक्रम शहीद स्मारक पर हुआ। जहां शहर की संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और नागरिकों ने भाग लिया।

मेरठ- देश के सम्मान में आज रुकें 52 सेंकेंड, एक साथ करें राष्ट्रगान
आज देश के सम्मान में मेरठ के लोग 52 सेकेंड के लिए रुककर अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed