Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After completing DNB studies, one will be required to serve in government hospitals for five years.

Delhi NCR News: डीएनबी की पढ़ाई के बाद पांच साल तक सरकारी अस्पतालों में देनी होगी सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों पर लगाया 25 लाख का बॉन्ड, डिप्लोमा के लिए 15 लाख रुपये की शर्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड(डीएनबी) और डिप्लोमा कोर्स करने के लिए अब कड़ी शर्तों के साथ दाखिला मिलेगा। कोर्स पूरा करने के बाद डॉक्टरों को कम से कम पांच साल तक दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधीन अस्पतालों और संस्थानों में सेवा देनी होगी। इसके लिए डीएनबी करने वाले डॉक्टरों को 25 लाख रुपये और डिप्लोमा कोर्स करने वालों को 15 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड जमा करना होगा।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नीट पीजी 2026 क्वालिफाई कर चुके सेवारत डॉक्टरों के दाखिले के लिए यह शर्तें तय की हैं। अधिसूचना के अनुसार अगर कोई डॉक्टर कोर्स पूरा करने के बाद पांच साल की अनिवार्य सेवा नहीं देता है या बीच में नौकरी छोड़ता है तो उसे निर्धारित बॉन्ड राशि के साथ अंतिम वेतन और भत्तों के आधार पर तय रकम भी चुकानी होगी। डीएनबी के लिए यह राशि अंतिम वेतन और भत्तों के 36 गुना तथा डिप्लोमा के लिए 24 गुना के बराबर होगी।
विज्ञापन


कोर्स छोड़ने वालों को लेकर भी सख्ती

विभाग ने कोर्स बीच में छोड़ने वाले डॉक्टरों के लिए भी सख्त प्रावधान किए हैं। काउंसलिंग के बाद सीट स्वीकार करने या दाखिला लेने के बाद कोई डॉक्टर डीएनबी कोर्स छोड़ता है तो उसे भविष्य में सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षित डीएनबी सीटों का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही डीएनबी के लिए 25 लाख और डिप्लोमा के लिए 15 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। दो प्रयासों में कोर्स पूरा नहीं करने पर भी भविष्य में इन- सर्विस आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और निर्धारित जुर्माने के साथ लागत वसूली का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

बता दें कि वर्ष 2024 के नीट पीजी उम्मीदवारों के लिए सेवा का प्रावधान पहले तीन साल और बॉन्ड राशि 20 और दस लाख निर्धारित की गई थी। वहीं विभाग ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के लिए डीएनबी पाठ्यक्रमों में दाखिल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने डीएनबी दाखिला 2026 को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। नीट पीजी 2026 क्वालिफाई कर चुके सेवारत डॉक्टर 25 से 29 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस के 21 और पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा की 10 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इस तरह कुल 31 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।


इन स्पेशियलिटी में सीटें हैं उपलब्ध

दिल्ली सरकार के अलग-अलग अस्पतालों में डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस में दाखिला के लिए एनेस्थीसिया, फैमिली मेडिसिन,जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग और अन्य स्पेशियलिटी में सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, एमबीबीएस डिप्लोमा में पीडियोट्रिक, रेडियोडायग्नोसिस और प्रसूति एवं स्त्री रोग स्पेशियलिटी में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed