फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की अभिनव प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश, जज्बा और जुनून

Thu, 15 Aug 2019 03:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Moradabad, amazing presentations of Patriotism
- फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद से नेपाल, अफगानिस्तान और ईरान तक जंग-ए-आजादी की अलख जगाने वाले सूफी अंबा प्रसाद के शहर मुरादाबाद ने बुधवार को प्रत्यक्ष देखा कि आजादी का जुनून कैसे सड़कों पर हिलोरें लेता है। अमर उजाला के अभिनव कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली रैली में बच्चे, महिलाएं, बूढ़े और जवान बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। हाथों में तिरंगा, लबों पर भारत मां की जय के नारे और दिलों में आजादी का गौरव लिए जोशीले शहर के बाशिंदों ने अभूतपूर्व रैली निकाल कर भारत माता को प्रणाम किया।


 

Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Moradabad, amazing presentations of Patriotism
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत सोनकपुर स्टेडियम से निकाली एकता बाइक रैली में उमड़े शहर के बाशिंदे देशभक्ति के रंग में रंग गया। आजादी की पूर्व संध्या पर हुए इस कार्यक्रम में शहर के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पैदल और बाइकों पर तिरंगा लेकर शरीक हुए तो दूर तलक झूमते आजादी के मतवालों का लंबा कारवां बन गया।

Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Moradabad, amazing presentations of Patriotism
- फोटो : अमर उजाला

उत्साही युवा ये देश है वीर जवानों का, दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए, ऐसा देश है मेरा जैसे देशभक्ति की चाशनी में डूबे तरानों पर तो कभी ढोल की थाप पर सड़क पर झूमते-थिरकते नजर आए तो कभी भारत मां की जय के नारों से आसमान गुंजा दिया। आजादी का यह जश्न जिगर मंच पंचायत भवन पर आकर थमा और देशभक्ति के शानदार संदेश के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Moradabad, amazing presentations of Patriotism
- फोटो : अमर उजाला

14 अगस्त को सुबह नौ बजे सोनकपुर स्टेडियम से एकता बाइक रैली की शुरुआत होनी थी। बात देश और स्वतंत्रता के उत्सव की थी, लिहाजा समय से पहले ही लोग एकत्र होने लगे। ‘भारत माता की जय’ और ‘मां तुझे प्रणाम’ के उद्घोष के साथ आईजी रमित शर्मा, समाज सेवी शुभम गोयल, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र आदि ने रैली का आगाज किया। रैली सेलटैक्स चौराहा, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल होते हुए कांठ रोड, सिद्ध अस्पताल, अकबर का किला, पीएसी तिराहा, पीली कोठी होते हुए जिगर मंच पर पहुंची। तिरंगे लहराते हुए रैली में शामिल लोगों ने शहरवासियों में देशभक्ति का जोश भर दिया।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam program of Amar Ujala in Moradabad, amazing presentations of Patriotism
- फोटो : अमर उजाला

छात्र हुए शामिल और झूम उठे
कांठ रोड पर ही बड़ी संख्या में स्कॉलर्सडेन के छात्रों ने बाइक रैली में प्रतिभाग किया। डीजे पर ‘मां तुझे सलाम’ और ‘कुछ करिए... कुछ करिए नस नस मेरी घोले’ गानों पर छात्र झूम उठे। पैदल ही छात्रों ने डीजे पर करीब एक किमी तक डांस करके आजादी का जश्न मनाया। छात्रों के लिए यह आजादी का पर्व कुछ खास रहा। हिंदु कॉलेज के 24 बटालियन एनसीसी के लेफ्टीनेंट डॉ. राजीव चौहान अपने कैडिट के साथ एकता बाइक रैली में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed