{"_id":"6b011dcdcf162230950f5151","slug":"man-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-mayapuri-raja-garden-road-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मायापुरी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मायापुरी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Nov 2026 09:58 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
मायापुरी चौक पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में 20 से 22 साल के एक युवक की मौत हो गई। आशंका है कि युवक को किसी ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10:43 बजे मायापुरी चौक पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर युवक का शव गंभीर चोटों के साथ मिला। घटनास्थल पर एक टूटा हुआ हेलमेट भी मिला, जबकि हादसे में शामिल वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले कपड़ों से भरे बैग और आधार कार्ड से उसकी पहचान विशाल रॉय, पुत्र रताल रॉय, निवासी गौरीपुरा, टिकरपुर, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एक कॉलर ने पुलिस को बताया कि हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस कॉलर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
