Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a warehouse in Delhi's Burari village

दिल्ली: बुराड़ी गांव के गोदाम में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर, बचाव अभियान जारी

Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a warehouse in Delhi's Burari village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी गांव में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को सुबह 6:08 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 7:54 बजे मेक-4 घोषित किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर दमकल की कुल 11 गाड़ियां और वाहन तैनात किए गए। इनमें तीन दमकल गाड़ियां, चार पानी के वाहन, एक विशेष सुरक्षा उपकरणों से लैस गाड़ी, एक पानी का पंप और एक बचाव वाहन शामिल हैं। दमकल विभाग के अधिकारी सीताराम और सीएल मीणा भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed