फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala presents Maa Tujhe Pranam campaign on Independence day in Kanpur

कानपुरः अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम', वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुई रैली

Thu, 15 Aug 2019 01:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala presents Maa Tujhe Pranam campaign on Independence day in Kanpur
'मां तुझे प्रणाम’ बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

‘अमर उजाला’ और कानपुर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को मोतीझील परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झंडारोहण के बाद देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने वाली झांकियों संग ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली रवाना हुई। बता दें इस बार रैली की थीम पर्यावरण सुरक्षा रखी गई है।

विज्ञापन


रैली के जरिए शहरवासियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधे भी बांटे जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस और पर्यावरण सुरक्षा के इस भव्य आयोजन के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। बीते 15 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु यह रैली निकाली जा रही है।
विज्ञापन


अधिक से अधिक शहरवासियों को देशभक्ति के इस आयोजन से जोड़ने के लिए इस बार कई नए क्षेत्रों को रैली रूट में शामिल किया है। इस बार रैली करीब 35 किमी की दूरी तय करेगी। जश्न-ए-आजादी के उत्सव में इस बार आतिशबाजी नया आकर्षण होगी। शहर के 20 स्थानों पर रात ठीक आठ बजे एक साथ आतिशबाजी होगी तो आसमान भी देशभक्ति की रोशनी से जगमगा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से मोतीझील में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। यहीं झंडारोहण किया गया। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, ब्रिगेडियर नवीन सिंह, कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत, केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, आईजी मोहित अग्रवाल और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित शहर के कई सम्मानित हस्तियां शामिल हुई।

यह है रैली रूट
मोतीझील से यह रैली मधुराज हॉस्पिटल, द चाट चौराहा, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनी बाग नवाबगंज, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्य नगर चौराहा, बेनाझाबर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड पेट्रोल पंप, गुमटी नंबर-5 चौराहा, जरीब चौकी, सीसामऊ होते हुए बजरिया थाना, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज चौराहा, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा (शांती नाथ चौक), किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, जूही गौशाला चौराहा, दीप टॉकीज तिराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, विजय नगर चौराहा, डबल पुलिया चौराहा, नीरक्षीर चौराहा काकादेव, देवकी चौराहा, काकादेव थाना, आइटीआई चौराहा, मरियमपुर चौराहा होते हुए अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में संपन्न होगी।

झांकी लेकर आने वालों को दिए जाएंगे इनाम

Amar Ujala presents Maa Tujhe Pranam campaign on Independence day in Kanpur
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

‘मां तुझे प्रणाम’ स्वतंत्रता रैली में विशेष झांकियां भी शामिल हुई हैं। इसकी थीम देशभक्ति पर आधारित है। झांकी  प्रतियोगिता में समूह एवं एकल रूप से भाग लेने के विकल्प रखे गए हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला 21000 रुपये, दूसरा 15,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आज जगमग होंगे अपार्टमेंट और चौराहे
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अपने अपार्टमेंट और ऊंची इमारतों को सजाएं और तस्वीर अमर उजाला संग साझा कर नकद इनाम पाएं। इसी कड़ी में चौराहा सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें सबसे खूबसूरत सजे चौराहों को अमर उजाला की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएग। अपार्टमेंट/चौराहे की फोटो के साथ इसका नाम और अपनी संस्था या अपना नाम 9335031193, 9307911933 पर व्हॉट्सएप करें। इसमें प्रथम विजेता को 7500 रुपये, द्वितीय को 5500 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 2500 रुपये का नगद इनाम पुरस्कृत किया जाएगा।

आठ बजे से 20 स्थानों पर होगी आतिशबाजी
जश्न- ए- आजादी की संध्या पर रंगबिरंगी आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान। शहर की मुख्य 20 ऊंची इमारतों से खूबसूरत आतिशबाजी होगी। इसमें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मिट्ठूलाल आतिशबाज सभी प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी कर स्वतंत्रता की शाम शहरियों के लिए यादगार बनाएंगे। यह आतिशबाजी शाम आठ बजे से शुरू होगी।

इन स्थानों पर होगी आतिशबाजी

Amar Ujala presents Maa Tujhe Pranam campaign on Independence day in Kanpur
Maa tujhe pranam - फोटो : अमर उजाला

आरजी अकादमी चकेरी, लॉफिंग बुद्धा अकादमी नौबस्ता, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी, हेलीजर बोर्डन स्कूल पनकी, द बटन पीपल पी रोड, रॉयल पैराडाइज अफीमकोठी, टैनरी कंपाउंड जाजमऊ, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कंचन नगर शुक्लागंज, डीएनजी ग्रांड होटल गुरुदेव, गुलमोहर रेजीडेंस कल्याणपुर, एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग, शांती वन अपार्टमेंट आजाद नगर, कृष्णा टावर सिविल लाइंस, लैंडमार्क होटल माल रोड, गीत होटल माल रोड, चतुर्वेदी हाउस पी बी सोसायटी बिरहाना रोड, गुलमोहर फेस 2 शास्त्रीनगर, एक्सिस कोचिंग काकादेव, सागर विला स्वरूप नगर, जय समृद्धि अपार्टमेंट आर्य नगर से आतिशबाजी होगी।

ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
तिरंगा अगरबत्ती, रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस ग्रुप, जेट लायकॉट, जिला प्रशासन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, सीवी रमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लॉ मिलिटेयर एकेडमी, शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नर्चर इंटरनेशनल, लाफिंग बुद्धा एकेडमी, वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, सोसाइटी मोटर्स, वी प्लास्ट इंटरप्राइजेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, केडीएमए, अशोक मसाले, विदिशा डिटर्जेंट, बावर्ची पशु आहार, रिचा इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट फिनायल एंड डिटर्जेंट पाउडर, शंकर कार्तिक आई हॉस्पिटल, आनंद बिल्डर्स, एपी वुड, बी गैप, भार्गव मेडिकल एंड ट्रामा सेंटर, एनआरजे ई रिक्शा, नीलिका आई ड्रॉप, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स, ओपिल, परफेक्ट प्वाइंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स, सोना-चांदी ज्वैलर्स, स्वदेश न्यूज, मोहनी चाय, गोल्डी मसाले, नाइन सैनेटरी नैपकिन, यूनाइटेड मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक और ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल टीपी नगर कार्यक्रम के सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed