{"_id":"5d5390a68ebc3e6d142605c8","slug":"independence-day-2019-maa-tujhe-pranam-tiranga-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस 2019: बाइक पर पहुंचे युवा, मां तुझे प्रणाम के जयकारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस 2019: बाइक पर पहुंचे युवा, मां तुझे प्रणाम के जयकारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा
Thu, 15 Aug 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 15 Aug 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑफिस से निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अमर उजाला ने शहरभर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आयोजित दोपहिया वाहन रैली में दर्जनों युवा शामिल हुए। इस दौरान इन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देश में शांति और तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
बुधवार को पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय से मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और दून डिफेंस करियर प्वाइंट के निदेशक जेपी नौटियाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना की। हाथों में तिरंगा लहराते हुए युवा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमे। यात्रा पटेलनगर से पथरीबाग, कारगी चौक, रिस्पना पुल, धर्मपुर, आराघर, ईसी रोड, सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी इंटर कॉलेज में पहुंची। यहां वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, विनोद चमोली और खजान दास ने कार्यक्रम के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान सभी अतिथियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही देश के दुश्मनों से लड़ने वाले वीर सैनिकों को भी नमन किया। उसके बाद देश के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टीम अन्ना के संयोजक भोपाल सिंह चौधरी, महेश पांडे, दिलबाग सिंह, टीवीएस के रजत मोहन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 को होगा नृत्य समारोह
मां तुझे प्रणाम के तहत 16 अगस्त को नगर निगम सभागार में नृत्य समारोह का आयोजन होगा। इसमें देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
दून को किससे चाहिए आजादी, ऐसे बताएं
अमर उजाला देहरादून की वेबसाइट https://www.amarujala.com/dehradun पर जाएं। सबसे ऊपर ‘क्या है दून की सबसे बड़ी समस्या’ पर क्लिक करें। आपको शहर के पांच मुद्दे दिखाई देंगे। आप जिसे भी पहली प्राथमिकता मानते हैं, उस पर क्लिक करें। आपका वोट हो जाएगा।
आयोजन में ये हैं सहयोगी
दून डिफेंस करियर प्वाइंट, मैक्सवेल रेजीडेंसी, उत्तरांचल कॉलेज, टीवीएस मोटर्स, कैपिटल हाइट्स, दून सरला एकेडमी, टचवुड स्कूल, श्री स्पोर्ट्स एकेडमी, भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल, संडे फ्लाइट्स, एयरोडाइन, कुमार स्वीट्स और बॉटल यार्ड। मुख्य प्रायोजक दून डिफेंस कॅरियर प्वाइंट के जेपी नौटियाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में करियर प्वाइंट के छात्र भी शामिल होंगे।