{"_id":"6b0060040dda55541d04fef2","slug":"enjoy-a-comfortable-journey-to-hapur-by-paying-an-extra-24-dtc-buses-now-feature-ac-and-blower-facilities-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3566-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 24 रुपये ज्यादा देकर करें हापुड़ तक आरामदायक सफर, डीटीसी बस में एसी और ब्लोअर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 24 रुपये ज्यादा देकर करें हापुड़ तक आरामदायक सफर, डीटीसी बस में एसी और ब्लोअर की सुविधा
विज्ञापन
कौशांबी की सामान्य बस का किराया करीब 100 रुपये, आनंद विहार से डीटीसी बस में 124 रुपये देकर मिलेगा मौसम के अनुकूल सफर
चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। हापुड़ जाने वाले यात्रियों के पास अब सफर के लिए दो विकल्प हैं। यात्री कौशांबी से करीब 100 रुपये किराया देकर सामान्य बस से सफर कर सकते हैं या आनंद विहार आईएसबीटी से शुरू हुई डीटीसी की नई बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस बस में हापुड़ तक पहुंचने के लिए 124 रुपये किराया देना होगा। यानी महज 24 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर यात्रियों को एसी और ब्लोअर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे गर्मी और सर्दी के मौसम में सफर अधिक आरामदायक हो सकेगा।
कौशांबी से हापुड़ जाने वाली सामान्य बसों में यात्रियों को करीब 100 रुपये किराया देना पड़ता है। इन बसों में गर्मियों में खिड़कियों से आने वाली गर्म हवा और सर्दियों में ठंडी हवाओं के बीच सफर करना पड़ता है। बारिश के दौरान भी खिड़कियों से पानी आने की परेशानी हो सकती है। इसके उलट डीटीसी की नई बस में गर्मियों के दौरान एसी और सर्दियों में ब्लोअर की सुविधा मिलेगी। ऐसे में यात्री मामूली अतिरिक्त खर्च करके मौसम की परेशानी से काफी हद तक राहत पा सकेंगे।
आनंद विहार से सुबह और शाम मिलेगी बस
डीटीसी की नई बस सेवा का संचालन आनंद विहार आईएसबीटी से हापुड़ के लिए सुबह और शाम दोनों समय किया जाएगा। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए आनंद विहार बस अड्डे के लोकल बसों वाले हिस्से में पहुंचना होगा। बस निर्धारित मार्ग से होते हुए हापुड़ बस स्टेशन तक जाएगी। बस में गर्मियों में एसी और सर्दियों में ब्लोअर की सुविधा मिलेगी। किराये में सामान्य बस के मुकाबले थोड़ा अंतर जरूर है, लेकिन यात्रियों को मौसम के हिसाब से बेहतर सुविधा मिलेगी। बस चालक राम मूरत ने बताया कि आनंद विहार से हापुड़ तक बस निर्धारित रूट से होकर जाएगी। बस में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
पड़ाव के हिसाब से देना होगा किराया
नई बस सेवा में यात्रियों को अपने गंतव्य के अनुसार किराया देना होगा। आनंद विहार आईएसबीटी से घरौली-यूपी बॉर्डर तक 13 रुपये, डाबर तक 30 रुपये और मोहन नगर तक 42 रुपये किराया निर्धारित है। नया बस अड्डा गाजियाबाद तक 49 रुपये, पुराना बस अड्डा तक 53 रुपये और हापुड़ चुंगी तक 58 रुपये देने होंगे। इसी तरह आईएमएस कॉलेज (डासना) तक 69 रुपये, मसूरी तक 75 रुपये, छिजारसी-कुलेचनगर तक 91 रुपये, पिलखुवा तक 99 रुपये और निजामपुर तक 110 रुपये किराया लगेगा। आनंद विहार से हापुड़ बस स्टेशन तक का पूरा किराया 124 रुपये निर्धारित किया गया है।