6 दिन से थी गायब, मिली एक कुए में, हो चुकी थी बुरी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो छह दिन से गायब थी। उसे घर वाले जाने कहां-कहां ढूंढते रहे। उन्हें क्या पता था कि वह ऐसी हालत मिलेगी।
कानपुर देहात के डेरापुर निवासी राकेश शंखवार की पत्नी गीता देवी(48) बीते हफ्ते रिश्तेदार के यहां जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इधर घर वाले यही समझते रहे कि गीता रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई। बाद में जब उन्हें यह पता लगा कि गीता तो वहां पहुंची ही नहीं तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद गीता की तलाश शुरू होती है।
लगभग हर रिश्तेदारी में बात की जाती है। सब जगह गीता के बारे में पूछताछ की जाती है। मामाल पुलिस के हाथ में पहुंच जाता है लेकिन इसके बादजूद गीता का कुछ पता नहीं चल पाया। गीता के आखिरी दिन घर से निकलने से लेकर गायब होने तक के पीछे पुलिस बारीकी से एक-एक कड़ी पर काम कर रही थी। इसके बाद भी गीता के गायब होने का कोई सुराग नहीं लगा।
गीता को गायब हुए जब छह दिन बीत गए थे तब घर से कुछ ही दूरी पर एक कुएं में गीता की लाश मिली। इसकी भनक तब लग पाई जब कुएं से लाश के सड़ने की दुर्गंध हवा में फैली। परिजनों ने बताया आखिरी शाम वह बकरी लेकर घर से निकली थी।रात के अंधेरे में कुएं के उपर पड़ी झाल पर पैर पड़ गया होगा।
स्थानिय लोगो का कहना है कि काफी दिन से शव पड़े होने के कारण इलाके में दुर्गंध आने लगी थी उसी के अधार पर लोग वहां पहुंचे और महिला का शव मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कि शिनाख्त गिता देवी के रूप में हुई है।
पोस्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा महिला की मौत किन कारणों से हुई है। पति राकेश ने बताया है कि 30 जुलाई को रिश्तेदार के यहा तेहरवी थी जिस में जाने के लिए बोल रही थी।