फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Tractor trolley of devotees returning after taking bath in Ganga in Kannauj overturned, three killed, twenty injured

यूपी: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत, 22 घायल

Sun, 20 Jun 2021 05:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
UP: Tractor trolley of devotees returning after taking bath in Ganga in Kannauj overturned, three killed, twenty injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल 12 लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। सौरिख थाना क्षेत्र के शेखुपुरा बिजनौरा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी माया देवी की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। माया देवी की बरसी पर परिजन फूल चढ़ाने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रृंगीरामपुर गए थे।
विज्ञापन


गंगा स्नान कर वापस आते समय ऊसराहार रोड पर दुर्गा भट्ठा सकरावा के पास अरविंद नदी के पुल के पहले बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर पलटते ही चीख पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 16 वर्षीय बंटू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी शेखूपुरा बिजनौरा, 56 वर्षीय शीला पत्नी सूबेदार निवासी बख्ती थाना किशनी मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में 40 वर्षीय मंजू पत्नी सर्वेश निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed