फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two bike-riding youths died in collision with uncontrolled dumper

Kaushambi : बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

Thu, 21 Dec 2023 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 06:03 PM IST
सार

फतेहपुर के उमरा गेरिया निवासी आजाद (35) अपने पड़ोसी बउआ (28) व नग्गू (30) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह कड़ाधाम कोतवाली के अलीपुरजीता आया था। दोपहर में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सैनी कोतवाली के टांडा मोड़ के समीप अजुहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को सामने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two bike-riding youths died in collision with uncontrolled dumper
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सैनी कोतवाली के टांडा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया।

फतेहपुर के उमरा गेरिया निवासी आजाद (35) अपने पड़ोसी बउआ (28) व नग्गू (30) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह कड़ाधाम कोतवाली के अलीपुरजीता आया था। दोपहर में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सैनी कोतवाली के टांडा मोड़ के समीप अजुहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को सामने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आजाद व बउवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ रहा नग्गू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला।

विज्ञापन


हादसा देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल नग्गू से मृतकों की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जवान बेटों के मौत की मनहूस खबर सुनते ही परिजन बिलख पड़े। आननफानन बदहवाश हालत में मृतकों के परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर आ गए। घायल नग्गू को एंबुलेंश की मदद से सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर चालक हादसे के बाद भाग निकला था। अभी तक पीड़ित परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed