फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road accident at Una, Two piligrim Died.

पंजाब से आए श्रद्घालुओं से भरा कैंटर पलटा, दो की मौत, 14 घायल

Mon, 22 Aug 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 22 Aug 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
Road accident at Una, Two piligrim Died.

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पंजाब के जालंधर से आए श्रद्घालुओं से भरा कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 14 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ है। श्रद्घालुओं से भरा यह कैंटर बाबा बालक नाथ से वापस जालंधर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस कैंटर में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेकने के बाद सुबह के समय सभी वापस जालंधर लौट रहे थे। जैसे ही घालूवाल के पास पहुंचे कि अचानक कैंटर बेकाबू होकर सड़क पर जा पलटा। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर की रहने वाली है ये दोनों महिलाएं

Road accident at Una, Two piligrim Died.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिलाओं की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें 36 वर्षीय निशा रंधावा और 55 साल की जसवीर कौर शामिल हैं। ये नागरा फाटक गुलाबदेवी रोड जालंधर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

वहीं, गंभीर रूप से घायल 14 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैंटर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें लगी हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। ट्रकों में सफर करने पर मनाही के बावजूद श्रद्घालु इनमें सवार होकर मंदिर के लिए आते हैं।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed